दुधवा-गौरीफंटा मार्ग पर हाथियों का झुंड आने से मची अफरातफरी
अमरनाथ बेनकाब भ्रष्टाचार।
लखीमपुर खीरी। शनिवार को दुधवा नेशनल पार्क क्षेत्र के दुधवा-गौरीफंटा मार्ग पर अचानक हाथियों का एक बड़ा झुंड सड़क पर आ गया। हाथियों को देखकर राहगीरों में अफरातफरी मच गई और वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब एक घंटे तक मार्ग पर आवागमन बाधित रहा।
जानकारी के अनुसार, झुंड में कई हाथी थे जो सड़क पार कर जंगल की ओर चले गए। हाथियों के जंगल में लौट जाने के बाद ही सड़क पर ट्रैफिक सामान्य हो सका।
घटना का वीडियो मौके पर मौजूद राहगीरों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि हाथियों के क्षेत्र में सतर्क रहें और उनसे दूरी बनाए रखें।गल में लौट जाने के बाद ही सड़क पर ट्रैफिक सामान्य
हो सका।





