Thursday, April 16, 2026

National

spot_img

एसआई भर्ती परीक्षा में प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने केंद्रों पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं।

बलिया। उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया। शनिवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारी सतीश चंद्र डिग्री कॉलेज तथा गुलाब देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने परीक्षा कक्षों में जाकर परीक्षा की स्थिति देखी और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया और वहां संचालित हो रही गतिविधियों की रिकॉर्डिंग को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से बायोमेट्रिक उपस्थिति व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही यह भी पूछा कि परीक्षा में कितने अभ्यर्थी शामिल हुए और कितने अनुपस्थित रहे।
अधिकारियों ने केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताते हुए जिम्मेदार कर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए, ताकि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

International

RELATED ARTICLES