सोनाडीह मेले में युवक की बेरहमी से पिटाई, वायरल वीडियो ने उठाए सुरक्षा पर सवाल।
बिल्थरारोड। सोनाडीह स्थित मां भागेश्वरी मंदिर पर लगे मेले में एक युवक को आधा दर्जन लड़कों द्वारा डंडे और बेल्ट से मारने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जो मेले में लगी पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। पूर्व में मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उभांव इंस्पेक्टर संजय शुक्ला द्वारा भारी मात्रा महिला और पुरुष पुलिस बल की तैनात होने की बात कहा गया था। साथ ही मेला संचालक से मेले के संबंध में आवश्यक जानकारी ली गई थी। मेले में पुलिस बल तैनात होने के बाद भी लगभग आधा दर्जन युवकों द्वारा एक युवक को मारने पीटने की घटना का घटित होना पुलिस के ड्यूटी को लेकर प्रश्न खड़ा कर रहा है कि इस घटना के दौरान पुलिस कहा पर थी। एक युवक बृजेश को आधा दर्जन युवकों द्वारा बुरी तरह मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मारने पीटने से घायल युवक बृजेश उभांव थाने क्षेत्र के पतनारी गांव का रहने वाला है। युवक की माने तो झूला संचालक के आदमियों द्वारा इस युवक के अलावा एक छोटे झूला संचालक अजीत को मारा पीटा गया है। सवाल यह उठता है कि बुधवार को मंदिर का गेट बंद करना और झूला बंद होने के बाद पुनः चालू होना ,आखिरकार किसके सह पर झूला संचालक द्वारा इस घटना को घटित किया गया है। उभांव पुलिस द्वारा झूला संचालक और उसके आदमियों पर कारवाई नहीं किया गया है। इस मामले के संज्ञान में आने के बाद एसपी ओमवीर सिंह ने उभांव पुलिस को घटना की जांचकर आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया है





