Saturday, June 20, 2026

National

spot_img

सोनाडीह फीडर की बदहाल व्यवस्था से किसान, छात्र और आमजन परेशान, जल्द आपूर्ति बहाल करने की उठी मांग

*रिपोर्ट:धीरज कुमार गुप्ता/ब्यूरो चीफ/बलिया*

बेल्थरारोड : विद्युत उपकेंद्र अवायां के सोनाडीह फीडर क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर अब जनाक्रोश बढ़ने लगा है। भीषण गर्मी और उमस के बीच घंटों बिजली गायब रहने से आमजन का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत सदस्य दिनेश यादव “फौजी” ने क्षेत्रीय लोगों के साथ उप जिलाधिकारी बेल्थरारोड को ज्ञापन सौंपकर तत्काल विद्युत व्यवस्था सुधारने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती की जा रही है, जिससे बच्चों की पढ़ाई, बुजुर्गों की दिनचर्या तथा बीमार लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। वहीं किसानों को सिंचाई, धान की बेहन तैयार करने और पशुओं के चारे की व्यवस्था में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डीजल की बढ़ती कीमतों और कमी के कारण किसान पूरी तरह विद्युत आपूर्ति पर निर्भर हैं, लेकिन बिजली व्यवस्था चरमराने से खेती-किसानी का कार्य प्रभावित हो रहा है।
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि अघोषित कटौती के चलते लोगों में बिजली विभाग के प्रति भारी नाराजगी व्याप्त है। गर्मी के इस मौसम में लगातार बिजली बाधित रहने से ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
जिला पंचायत सदस्य दिनेश यादव फौजी ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि क्षेत्र की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देशित कर पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
इस मौके पर समाजसेवी प्रभात पांडे, राम गोविंद यादव, वशिष्ठ पांडे, ओम प्रकाश बिन्द, राम शब्द, श्याम सुंदर यादव, एडवोकेट संजय यादव, एडवोकेट दिनेश प्रसाद, एडवोकेट केके यादव, एडवोकेट आशुतोष यादव, एडवोकेट राघवेंद्र मौर्य, प्रमोद, आकाश, संजय यादव, विजय शंकर पांडेय, प्रदीप कुमार, सोनू कुमार, दयाशंकर, राकेश कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

International

RELATED ARTICLES