साइकिल और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
बिल्थरारोड (बलिया) उभांव थाना क्षेत्र के हल्दीरामपुर चट्टी के पास रविवार की शाम दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए ।आसपास के लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को गंभीर स्थिति के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।बताया जा रहा है कि बाइक सवार 58 वर्षीय सतिराम राजभर अपने खेत में खाद लेकर जा रहे थे, इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे धरहरा गांव निवासी 40 वर्षीय गुलशन कुमार 42 वर्षीय सत्येंद्र की आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीरावस्था के चलते चिकित्सक ने बलिया रेफर कर दिया,जिसमें सतीराम की हालत नाजुक बताई जा रही है।






