Wednesday, August 5, 2026

National

spot_img

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ बेनकाब भ्रष्टाचार अंबेडकर नगर *श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न*

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ
बेनकाब भ्रष्टाचार
अंबेडकर नगर
*श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न*
अम्बेडकरनगर l श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ईशा प्रिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के सदस्य विधान परिषद हरिओम पांडे विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद अध्यक्ष जिला पंचायत श्याम सुंदर वर्मा, पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह सहित विभिन्न ब्लॉक प्रशासकों, ग्राम प्रशासकों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों से कांवड़ यात्रा के सफल संचालन हेतु महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किए गए। सदस्य विधान परिषद हरिओम पांडे ने कहा कि विभिन्न ग्राम पंचायत से कावड़ यात्राएं निकालकर शिवालयों पर समाप्त होती हैं अतः ग्राम पंचायत से लेकर शिवालयों तक सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित रखी जाएशिवालयों के प्रवेश एवं विकास द्वारा पर सुरक्षा एवं प्रकाश व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत एवं विधायक कटेहरी ने कावड़ यात्रियों के सुरक्षा, साफ सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में अपने सुझाव प्रस्तुत कियाजिलाधिकारी ने सभी सुझावों पर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा कांवड़ यात्रा के लिए की गई व्यापक तैयारियों से सभी जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया उन्होंने बताया गया कि कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपद में 78 सेक्टर एवं 9 विशेष स्टैटिक सेक्टर बनाए गए हैं, तथा प्रत्येक सेक्टर में एक-एक सेक्टर एवं प्रत्येक स्टेटिक सेक्टर में एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। जनपद एवं तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। कांवड़ मार्गों का चिन्हांकन, सुरक्षा व्यवस्था, प्रमुख तिथियों पर यातायात डायवर्जन, वैकल्पिक मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था, राष्ट्रीय राजमार्गों पर प्रकाश व्यवस्था तथा सीमावर्ती जनपदों से समन्वय की व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है।इसके अतिरिक्त कांवड़ियों के विश्राम स्थलों पर पेयजल, साफ-सफाई, मोबाइल शौचालय, चिकित्सा सुविधाएं, एम्बुलेंस एवं मोबाइल मेडिकल टीमों की व्यवस्था सुनिश्चित करने की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। विद्युत सुरक्षा के दृष्टिगत ट्रांसफार्मर, जर्जर तारों एवं विद्युत पोलों की जांच, आवश्यक इंसुलेशन तथा विद्युत विभाग की विशेष निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कांवड़ मार्गों पर स्वच्छता, सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी न रहे। संवेदनशील स्थलों पर बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी, गोताखोरों की तैनाती, मंदिरों एवं घाटों पर प्रकाश, सुरक्षा प्रबंध, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच, लंगर स्थलों का सत्यापन तथा एकल उपयोग वाले प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध का कड़ाई से पालन कराया जाए।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता विद्युत को स्वयं निगरानी करते हुए विद्युत सुरक्षा के दृष्टिगत मार्ग में पढ़ने वाले समस्त पोलों पर प्लास्टिक लगाने के कार्य को समय से पूरा करने के निर्देश दिएउन्होंने उप जिलाधिकारी टांडा, क्षेत्राधिकार टांडा एवं खंड विकास अधिकारी टांडा को महादेवा घाट पर जल सुरक्षा की दृष्टिगत तीन लेयर बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए इसी प्रकार चौहड़ाघाट सहित विभिन्न ग्रामों में पढ़ने वाले सरोवरों/जलाशयों एवं नदी के घाटों पर भी जल सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक बैरिकेडिंग करने तथा फिसलने से निजात हेतु प्रभावी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को महादेवा घाट तथा चौहड़ा घाट पर साफ सफाई के दृष्टिगत शिफ्टवार सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाए जाने की निर्देश दिए। उन्होंने सभी प्रमुख घाटों एवं अन्य प्रमुख स्थलों पर निरंतर साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने वॉलिंटियर एवं गोताखोरों के साथ सभी उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्र अधिकारियों को बैठक कर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिएबैठक के अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा आस्था का महापर्व है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करें, उन्होंने जनपद में कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न करने में सभी जन् प्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की।

International

RELATED ARTICLES