Wednesday, August 5, 2026

National

spot_img

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ बेनकाब भ्रष्टाचार अंबेडकर नगर *उत्कृष्ट गन्ने की खेती को प्रोत्साहन व महिलाओं के रोजगार का सफल प्रयास*

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ
बेनकाब भ्रष्टाचार
अंबेडकर नगर
*उत्कृष्ट गन्ने की खेती को प्रोत्साहन व महिलाओं के रोजगार का सफल प्रयास*
अंबेडकरनगर l जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि गन्ना विकास विभाग ने इस वर्ष 2026-27 में गन्ना उत्पादन करने एंव विभागीय गतिविधियों में प्रमुख योगदान देने वाले उत्कृष्ट गन्ना किसानों सहित सहकारी गन्ना विकास समितियों को पुरस्कृत किये जाने का निर्णय लिया है। जनपद अन्तर्गत इच्छुक किसान जिनकी गन्ने की उपज अच्छी है साथ ही यदि वे पशुपालन आदि भी करते है, तो वे आगामी 30 सितम्बर 2026 तक अपना आवेदन/प्रार्थना पत्र गन्ना विकास परिषद, मिझौड़ा के कार्यालय में जमा कर सकते है उतरोत्तर फसल कटाई की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरान्त गन्ने का ऑकलन कर उत्कृष्ट गन्ना कृषकों का चयन किया जायेगा और तदानुरूप कृषकों के गन्ना उत्पादन का आकलन करते हुए निर्धारित बिन्दुओं पर उन्हें अंक प्रदान कर उत्कृष्ट कृषकों की चयन सूची आयुक्त गन्ना एवं चीनी उ०प्र० लखनऊ के कार्यालय में प्रेषित की जायेगी। इसी प्रकार युवा गन्ना कृषक जिनकी अधिकतम आयु 30 वर्ष हो उनको पृथक से पुरस्कृत करने की योजना है वह भी गन्ना विकास परिषद मिझौडा में आवेदन 30 सितम्बर 2026 तक कर सकते है।गन्ना विकास विभाग उ०प्र द्वारा स्वंय सहायता समूहो के माध्यम से समूह की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करायेगा। गन्ना विभाग 20-25 ऐसे स्वयं सहायता समूहों का चयन / गठन कर रहा है जिसकी गन्ने की खेती में रूचि हो। ऐसे स्वयं सहायता समूहो को सिंगल बड चिप विधि से गन्ने की सीडलिंग तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जायेगा तथा गन्ने की सीडलिंग के वितरण पर स्वयं सहायता समूह को विभागीय अनुदान दिया जायेगा। ऐसे महिला स्वयं सहायता समूह जो गन्ने के माध्यम से रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक है वे अपने गन्ना पर्यवेक्षक से अथवा गन्ना विकास परिषदमिझौड़ा-अम्बेडकरनगर में 15 सितम्बर 2026 तक सम्पर्क कर सकते है। ऐसे कृषक जिनकों सिंगल बड की सिडलिंग की आवश्यकता है वह केता कृषक भी 30 सितम्बर, 2026 से पूर्व गन्ना विभाग परिषद से सम्पर्क कर सकते है, उनको उन्नतिशील प्रजाति की सीडलिंग महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से उपलब्ध कराई जायेगी।

International

RELATED ARTICLES