Saturday, February 21, 2026

National

spot_img

महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं का तांता।

भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित कर पूजन करने का सिलसिला जारी

बेल्थरारोड में महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह से ही श्रद्धालुओं विशेषकर महिलाएं पूजा की थाली लेकर मंदिरों की तरफ जाती नजर आईं। इस दौरान मंदिरों में भगवान शित को जलाभिषेक के साथ उन्हें बेलपत्र सहित पूजन।

बेल्थरारोड में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं सुबह से ही स्नान ध्यान कर मंदिरों को जाते दिखें। शिवरात्रि पर महिला श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया। पूजा की थाली व बच्चों के साथ वह शिव मंदिरों का रूख करती देखीं गईं। महाशिवरात्रि पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। इस दौरान लोग मंदिर के आसपास लगी दुकानों से पूजा सामग्री भी खरीदते नजर आ रहे थे। रेलवे चौराहा स्थित मानस मंदिर, शिव मंदिर, रेलवे पानी टंकी स्थित हनुमान गढ़ी, सोनाडीह, काली चौरा स्थित शिव मंदिर, दुर्गा मंदिर सहित क्षेत्र के अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। इस दौरान पुलिस प्रशासन मौजूद रहे।

श्रद्धालुओं ने जल, दूध, गंगाजल, दही, शहद आदि से शिवलिंग का जलाभिषेक किया। इसके साथ ही शक्कर, बेर, धतुरा, बेलपत्र, फल, फूल, भांग, घी, चंदन आदि शिवलिंग पर अर्पित किया।

शिवरात्रि पर विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए महाशिवरात्रि का दिन अति उत्तम माना जाता है। ऐसे में कुंआरे युवक एवं युवतियां भी शिव अराधना में समर्पित दिखे। समाचार लिखे जाने तक श्रद्धालुओं का मंदिर जाने का सिलसिला जारी रहा।

मंदिर गेट पर पुलिस टीम = कैलाश नाथ, शेफाली सिंह, आयुष आनंद , आनंद सिंह

International

RELATED ARTICLES