भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा समन्वय बैठक सम्पन्न।
अमरनाथ बेनकाब भ्रष्टाचार।

लखीमपुर खीरी।श्री शेर सिंह चौधरी, कमांडेंट 49 वीर वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) पीलीभीत के निर्देशानुसार आज बी कंपनी कमांडर सुनील दत्त के नेतृत्व में APF नेपाल के अधिकारियों के साथ एक समन्वय बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में भारत की ओर से रामाशीष कुमार मेहता, भीम सिंह धामी, हरविंदर सिंह सनी, राजेश, सीमा यादव, दीपा कुमारी, सुरेश जीबी, वीरेंद्र कुमार, जोगप्पा अन्नागिरी सहित अन्य जवान उपस्थित रहे, जबकि नेपाल की ओर से APF कमांडर विजय सिंह, पदम बिष्ट, रोशन चौधरी, अविनाश चौधरी आदि ने भाग लिया।
बैठक में सीमा पर होने वाले अपराधों एवं तस्करी की रोकथाम पर विस्तार से चर्चा की गई। दोनों देशों के सुरक्षा बलों ने सूचना आदान-प्रदान को मजबूत करने पर जोर दिया, ताकि सीमा पर नशीले पदार्थों, अवैध सामानों और मानव तस्करी जैसी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
इसके अलावा हाल ही में नेपाल में हुए उपद्रव और जेलों से फरार कैदियों के मुद्दे पर भी विचार-विमर्श हुआ। भारत की ओर से सीमा पार करने वाले कैदियों की पहचान और पकड़ में नेपाल पुलिस एवं APF को सहयोग देने का आश्वासन दिया गया।
बैठक का उद्देश्य भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा तंत्र को और अधिक मजबूत बनाना तथा दोनों देशों की एजेंसियों के बीच सहयोग एवं विश्वास बढ़ाना रहा।





