भाजपा नेता शशि चौरसिया बने जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर।

फूल-मालाओं व मिठाई के साथ हुआ स्वागत, चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्ता ने दी बधाई

बिल्थरारोड। क्षेत्र के मालीपुर निवासी भाजपा नेता शशि चौरसिया को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस खबर के सामने आते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान नगर अध्यक्ष/चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्ता ने शशि चौरसिया का फूल-मालाओं से स्वागत किया और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। शशि चौरसिया ने इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। इस मौके पर आलोक कुमार गुप्ता, शिवमंगल (विक्की), अरुण तिवारी (लड्डू बाबा), दीपक कुमार, मृत्युंजय जी सहित कई लोग मौजूद रहे।





