मां कर्मा देवी साहू समाज सेवा समिति की पहल, शाम 5 बजे राम प्रसाद साहू मैरिज हॉल में होगा आयोजन।

बेल्थरा रोड (बलिया)। मां कर्मा देवी साहू समाज सेवा समिति, बेल्थरा रोड द्वारा होली के पावन अवसर पर 23 मार्च (सोमवार) को भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम राम प्रसाद साहू मैरिज हॉल में शाम 5:00 बजे से आयोजित होगा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम में समाज के लोगों के साथ मिलकर होली के रंगों के इस पर्व को उत्साह और सौहार्द के साथ मनाया जाएगा। समारोह में कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति भी रहेगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश तैलिक साहू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री सिद्ध गोपाल साहू जी होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में घोसी चैयरमैन श्री मुन्ना प्रसाद साहू जी, श्रीमती मनोरमा गुप्ता जी (महामंत्री, भाजपा जिला बलिया) तथा जिला अध्यक्ष श्री सुरेश प्रसाद साहू जी शामिल होंगे। समिति की ओर से सभी क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और आपसी भाईचारे के साथ होली के इस पर्व का आनंद लें।





