बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज (देवरिया)
देवरिया दिनांक 20/12/2025 को देवरिया पुलिस रक्तदान समूह के तत्वावधान में पुलिस लाईन देवरिया में सावित्री हॉस्पिटल एवं ब्लड बैंक देवरिया के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आनन्द कुमार पाण्डेय जी ने किया। इस कैम्प में सावित्री हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
रिक्रूट महिला आरक्षी को परामर्श देती वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ० मीनाक्षी सिंह
इस मौके पर पुलिसकर्मियों ने बढ़ चढ़ कर रक्तदान में हिस्सा लिया। इस मौके पर डॉ० मिनाक्षी सिंह, डॉ० नीलम पाण्डेय, डॉ० चन्दन, डॉ० विवेक शर्मा, दीपक तिवारी, अमरेश सिंह, प्रतिसार निरीक्षक श्री विजय राज सिंह, सौरभ त्रिपाठी व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। 
निरीक्षक श्री सादिक परवेज, का० देवेंद्र कुमार चतुर्वेदी, का० शैलेन्द्र यादव, का० निर्मल कुमार, का० सैंकी कश्यप, का० आकाश सिंह यादव, सोनू कुमार दूबे आदि लोगों ने रक्तदान किया।
हेमन्त कुशवाह (देवरिया)





