बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज (देवरिया)
देवरिया पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सुमन ने गणतंत्र दिवस परेड की पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया। गणतन्त्र दिवस पर परेड का पूर्वाभ्यास का निरीक्षण करते हुए परेड करायी गयी एवं परेड की अन्य बारिकियों के संबन्ध में पुलिस कर्मियों को उचित दिशा- निर्देश दिये गये। उन्होंने परेड में भाग लेने वाले सभी पुलिस कर्मियों को अनुशासन और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया तथा उन्होंने परेड में शामिल सभी दस्तों की तैयारी का जायजा लिया और दिशा-निर्देश दिए। 
पुलिस अधीक्षक ने परेड की अनुशासन, समन्वय और प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया कि गणतंत्र दिवस समारोह सुव्यवस्थित और गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हो। इस अवसर पर उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को भी परखा और मौके पर मौजूद अधिकारियों से सुरक्षा से जुड़ी तैयारियों के बारे में चर्चा की।
हेमन्त कुशवाहा (देवरिया)





