पलिया में संभावित बाढ़ को लेकर विधायक रोमी साहनी ने की महत्वपूर्ण बैठक।
बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़ (ब्यूरो)
पलिया, लखीमपुर खीरी।
क्षेत्र में संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए विधायक Rommy Sahni द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाढ़ से संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें अनिल कुमार निरंजन (अधीक्षण अभियंता, बाढ़ मंडल लखीमपुर खीरी), अजय कुमार (अधिशासी अभियंता, बाढ़ खंड शारदा नगर), गजेंद्र वर्मा (सहायक अभियंता) तथा कुंदन लाल (जूनियर इंजीनियर) शामिल रहे।
बैठक के दौरान पलिया शहर और आसपास के क्षेत्रों को आगामी बाढ़ से सुरक्षित रखने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए सुरक्षा उपायों, बचाव कार्यों और आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विधायक रोमी साहनी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक कार्य समय रहते प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएं, ताकि क्षेत्र की जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि जनहित और क्षेत्र की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।





