Saturday, February 21, 2026

National

spot_img

देवेन्द्र डिग्री कॉलेज रोड पर भीषण हादसा: दो युवक गंभीर रूप से घायल, दोनों के पैर टूटे

बिल्थरा रोड उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत तेंदुआ गांव के पास देवेन्द्र डिग्री कॉलेज के समीप शुक्रवार की रात्रि करीब 9 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान सादिक अहमद (22) पुत्र अशफाक हसन, निवासी ग्राम पसुहारी, और अमन सिंह (23) पुत्र धनंजय सिंह, वार्ड नंबर 7, नगर पंचायत बेल्थरा रोड के रूप में हुई है। अमन सिंह, आदित्य सिसौदिया का छोटा भाई बताया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक मोटरसाइकिल से आ रहे थे कि अचानक आगे खड़े एक ठेले से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों के पैर टूट गए और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सीयर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही सीयर चौकी प्रभारी मुकेश कुमार ने भी घायलों की स्थिति की जानकारी ली और घटना की पूरी जानकारी एकत्र की।

International

RELATED ARTICLES