बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज (देवरिया)
देवरिया पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी श्री अंशुमन श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना भटनी पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 23/2026 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप अधि0,1986 में वांछित 02 अभियुक्त नाम पता क्रमशः 1. पंकज कुमार पुत्र रमेश प्रसाद निवासी परसौनी थाना भटनी जनपद देवरिया व 2. विकाश कुमार पुत्र पवन प्रसाद निवासी पुरनाछापर थाना भटनी जनपद देवरिया को विगत रात्रि में मुखबिर की सूचना पर चांदपार अंडर पास भरथुआ मार्ग से गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण*
1. पंकज कुमार पुत्र रमेश प्रसाद निवासी परसौनी थाना भटनी जनपद देवरिया
2. विकाश कुमार पुत्र पवन प्रसाद निवासी पुरनाछापर थाना भटनी जनपद देवरिया।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1. थानाध्यक्ष मृत्युन्जय राय थाना भटनी जनपद देवरिया
2. का0 बृजेन्द्र सिंह यादव थाना भटनी जनपद देवरिया
3. का0 विकाश मौर्या थाना भटनी जनपद देवरिया
हेमन्त कुशवाहा (देवरिया)





