कांग्रेस पदाधिकारियों ने विभिन्न वार्डों का किया जनसंपर्क एवं भ्रमण।
अमरनाथ बेनकाब भ्रष्टाचार।

लखीमपुर खीरी।, 13 नवंबर 2025 बृहस्पतिवार को ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष जीत सिंह, मंडल अध्यक्ष रमेश चंद, मंडल अध्यक्ष संजय कुमार, एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीनाथ शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने परसपुर, लगदहन, विचित्र नगर, सेमरी, सम्पूर्णानगर, गोविंद नगर, खजुरिया, कृष्णा नगर और बसही कॉलोनी क्षेत्रों का भ्रमण किया।
इस दौरान बूथ अध्यक्षों और पार्टी के वरिष्ठ कांग्रेसियों ने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कांग्रेस पदाधिकारियों ने लोगों से आगामी चुनाव में पार्टी को समर्थन देने की अपील भी की।
भ्रमण के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश देखने को मिला। सभी ने नारा लगाया —
“जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस!” 🇮🇳





