आद्याशंकर यादव बने स्वामी रामनारायणाचार्य महिला महाविद्यालय के प्रबंधक

बलिया: स्वामी रामनारायणाचार्य महिला महाविद्यालय अतरौल बिल्थरारोड के प्रबंधक पद के चुनाव के लिए विपक्ष में कोई नामांकन नहीं होने से आद्याशंकर यादव के निर्विरोध निर्वाचित होने पर शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगो का कहना है कि आद्याशंकर यादव के प्रबंधक बनने के बाद महाविद्यालय में पठन – पाठन की व्यवस्था सुदृढ़ होगी और महाविद्यालय नए आयाम की ओर अग्रसर होगा।





