बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज (BBN)
देवरिया दिनांक 09/10.05.2026 की रात्रि में करीब में 23.30 बजे थाना गौरीबाजार व रुद्रपुर की संयुक्त टीम द्वारा थाना गौरीबाजार में रामपुर चौराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों वाहनों की चेकिंग की जा रही थी कि मुखबिर की सूचना पर एक दो पहिया केटीएम मोटरसाइकिल वाहन संख्या UP 53 EV 6044 पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखायी दिए जिन्हें पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो ये पुलिस के बैरियर को टक्कर मारते हुए बिना रुके भागने लगे, पुलिस टीम द्वारा उनका पीछा किया जाने लगा, पीछा करने के दौरान गुरुजघाट पुलिया के पास उनकी बाईक मोड़ पर फिसल कर गिर गयी तथा उक्त दोनों बाईक सवार पुलिया के किनारे जाकर पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने लगे, पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में एक व्यक्ति के बांये पैर में गोली लग गई तथा एक अन्य व्यक्ति को मौके पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा इनके कब्जे से 02 अदद नाजायज तमंचा 315 बोर व 06 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर तमंचे की नाल में फसा हुआ व जामातलाशी में झपटमारी से सम्बन्धित 01 अदद अंगूठी पीली धातु व एक अदद सफेद धातु की हाथपलानी की व 6000 रुपये नगद गहनों की बिक्री के तथा एक अदद केटीएम मोटरसाईकिल की बरामदगी की गई। पुलिस टीम द्वारा पूछताछ में घायल अभियुक्त द्वारा अपना नाम पता जैनुद्दीन उर्फ गोगा पुत्र सलाउद्दीन सा० बार्ड न0 10 फाजिलनगर थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर उम्र करीब 24 वर्ष बताया गया जिसे ईलाज हेतु मेडिकल कॉलेज देवरिया ले जाया गया जहां व ईलाजरत है।
पूंछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि दिनांक 02.05.2026 को बैतालपुर में एचपी पेट्रोल पंप के पास से एक बाइक सवार महिला के पास से हमलोगों द्वारा उसका बैग झपटा मारकर छीन लिया गया था तथा दिनांक 26.04.2026 को थाना कोतवाली के इजरही के पास से मोटरसाइकिल पर बैठ कर जा रही एक महिला का पर्श हमलोग पीछे झपटा मारकर छीन लिए थे।
थाना गौरीबाजार हुई घटना के सम्बन्ध में दिनांक 03.05.2026 को प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गौरीबाजार में मु0अ0सं0- 188/2026 धारा 304 (2) बीएनएस तथा थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत हुई घटना के सम्बन्ध में दिनांक 26.04.2026 को प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में 279/2026 धारा 304(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है।
इस प्रकार पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली व थाना गौरीबाजार पर पंजीकृत एक-एक अभियोग का सफल अनावरण किया गया।
बरामदगी का विवरण-
1-02 अदद तमंचा 315 बोर,
2-06 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर,
4-झपटमारी की घटना से सम्बन्धित एक अदद पीली धातु की अंगूठी,
3-एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर,
5-एक अदद सफेद धातु हांथ पलानी,
6-झपटमारी की घटना से प्राप्त गहनों की बिक्री की धनराशि कुल 6000 रुपए नगद।
7- एक दो पहिया केटीएम मोटरसाइकिल वाहन संख्या UP 53 EV 6044
अभियुक्तों का विवरण-
1- जैनुद्दीन उर्फ गोगा पुत्र सलाउद्दीन सा० वार्ड न0 10 फाजिलनगर थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर।
2-एक बाल अपचारी
अनावरण करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री कल्याण सिंह सागर थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया।
2. थानाध्यक्ष श्री महेन्द्र कुमार थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया।
3.उ0नि0 शुभम पाठक थाना कोतवाली जनपद देवरिया।
4.उ0नि0 अजीत यादव थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया।
5.उ0नि0 विरेन्द्र कुमार थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया।
6. हेका0 भंवर पाल सिंह थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया।
7.हे0का0 सुनील यादव थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया।
8.हे0का0 मो० रईश थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया।
9.हे0का0 विरेन्द्र कुमार थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया।
10. का0 आकाश यादव थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया।
11. का0 मुमताज अंसारी थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया।
12. का0 कन्हैया चौहान थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया।
13. का0 बृजेश कुमार थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया।
14. कां0 सुमित राजभर थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया।
16. का0 आशीष यादव थाना कोतवाली जनपद देवरिया।
15. कां0 राजन सरोज थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया।
17. का0 आदित्य पटेल थाना कोतवाली जनपद देवरिया।
18. का0 मनीष गिरी थाना कोतवाली जनपद देवरिया।
19. का नागेंद्र सिंह यादव थाना कोतवाली जनपद देवरिया।
हेमन्त कुशवाहा (सह मंण्डल प्रभारी)






