बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज देवरिया
देवरिया पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम व वांछित अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर श्री सतेन्द्र कुमार राय के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष डॉ० महेन्द्र कुमार द्वारा गठित पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु०अ०सं०-128/2026 धारा 137(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त सचिन निषाद पुत्र रामसमुझ निषाद साकिन जंगल पिपरा थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया उम्र करीब 19 वर्ष को आज दिनांक 16.05.2026 को मुखबिर की सूचना पर गौरी बाजार कस्बा के पुराने बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 28.03.2026 को थाना गौरीबाजार पर वादी जवाहिर गुप्ता पुत्र चीगानु गुप्ता द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 30.01.2026 को वादी की नाबालिग पुत्री को अभियुक्त द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाया गया है, जिसके संबंध में थाना गौरीबाजार पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 128/2026 धारा 137(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है, दौराने विवेचना साक्ष्य संकलन के आधार पर धारा 87,64 (1) बी.एन.एस. व ८ पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी। उक्त अभियोग से संबंधित पीड़िता को थाना गौरीबाजार पुलिस द्वारा दिनांक 08.05.2026 को सकुशल बरामद कर लिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. सचिन निषाद पुत्र रामसमुझ निषाद साकिन जंगल पिपरा थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया उम्र करीब 19 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया
2. का0 मुमताज अंसारी थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया।
हेमन्त कुशवाहा (सह मंण्डल प्रभारी)






