Saturday, February 21, 2026

National

spot_img

छठ पूजा के दौरान डूबते हुए सूर्य भगवान को अर्घ्य दे रही महिला राकेट गोले की चपेट में आकर हुईं घायल शिकायत करने पर दबंग मारपीट पर उतारू।

बेनकाब भ्रष्टाचार संपादक राजू वर्मा

नवाबगंज, बहराइच, छठ पूजा के दौरान अर्घ्य दे रही महिला लक्ष्मी देवी राकेट गोले के चपेट में आकर झुलसी पीड़ित महिला के परिजनों ने जब शिकायत किया तो दबंग मारपीट पर उतारू हो गए। पीड़ित महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पौराणिक स्थल मंगली नाथ शिव मंदिर के परिसर में बने सरोवर पर विगत सोमवार को छठ पूजा के अवसर पर महिलाएं सूर्य भगवान को अर्घ्य देने के लिए बड़ी संख्या में इकट्ठा थी। इसी दौरान सद्धू गांव निवासी शुभम जायसवाल पुत्र राम नरेश जायसवाल ने शाम साढ़े पांच बजे के करीब आतिशबाजी शुरू कर दी इस दौरान अर्घ्य देने के लिए जमा महिलाओं के बीच में उसने 12 फैरा रॉकेट गोला दाग दिया और रॉकेट सीधे ऊपर ना जाकर सद्धु गांव निवासी बेनकाब भ्रष्टाचार राष्ट्रीय समाचार पत्र के संपादक राजू वर्मा की पत्नी को लगा जिससे उनकी साड़ी जल गई , तथा पैर झुलस गया उन्हें गंभीर अवस्था में उपचार के लिए ले जाया गया। इसकी शिकायत जब पीड़ित महिला के ससुर मुंशी लाल वर्मा ने किया तो दबंग गाली गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। पीड़ित महिला के पति राजू वर्मा ने दबंग राहुल जयसवाल ,पवन जायसवाल पुत्र अनिल जायसवाल के खिलाफ नवाबगंज थाने में नाम जद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है
थाना प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर यादव ने बताया कि पीड़ित महिला के पति राजू वर्मा की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत मामले की छानबीन की जा रही है।

International

RELATED ARTICLES