-
-
बहराइच । प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच कार्यालय परिसर में
गंगा संरक्षण समिति , पर्यावरण संरक्षण समिति , व जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक आयोजित कर जनपद में विभाग द्वारा नियत वृक्षों के रोपण व उनके संरक्षण की कार्ययोजना बनाई गई तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वन एवं पर्यावरण मंत्री व वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों से समन्वय एवं संवाद स्थापित कर जिले में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण व रोपित वृक्षों के संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया।गंगा संरक्षण समिति , जिला पर्यावरण संरक्षण समिति , जिला वृक्षारोपण समिति के तत्वावधान में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच (डी०एफ०ओ) सुन्दरेसा ने बताया कि , वर्ष 2026-27 हेतु जनपद में 63 लाख 12 हजार 600 पौध रोपित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है , निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए जिला कृषि विभाग , सिंचाई विभाग , राजस्व विभाग , शिक्षा विभाग , विकास विभाग समेत अन्य विभाग व पर्यावरण संरक्षण हेतु कार्य कर रहे सामाजिक संस्थाओं व धार्मिक संस्थाओं के समन्वय से जनपद में लगातार वृक्षा रोपण अभियान चलाया जा रहा है।महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष (अवध) संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बैठक की अध्यक्षता कर रहे वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ० अरुण कुमार सक्सेना को अवगत कराया कि , जनपद में सामाजिक व धार्मिक संगठनों से समन्वय बनाकर जिले के माध्यमिक व महाविद्यालयों तथा मठ मंदिर एवं नदी झील तालाब के तटीय इलाकों में हरिशंकरी व पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण कर स्थानीय जन सहयोग से उनको संरक्षित करने का प्रभावी प्रयास किया जा रहा है।जिला उपाध्यक्ष भाजपा हरीशचन्द्र गुप्ता ने बताया कि , संगठन के तत्वावधान में संघन वृक्षारोपण अभियान तीव्र गति से चलाया जा रहा है तथा लोगों को वृक्षारोपण हेतु प्रोत्साहित भी किया जा रहा है।शिक्षाविद समाजसेविका डॉ तस्मीन फातिमा जैदी ने बताया कि , बालिकाओं व महिलाओं को वृक्षारोपण अभियान में सहयोग करने के लिए सघन जन सम्पर्क अभियान चलाकर वृक्षारोपण अभियान से जोड़ा जा रहा है।अधिवक्ता परिषद जिला महामंत्री आलोक शुक्ल ने बताया कि , वृक्षारोपण अभियान से अधिवक्ताओं व न्यायिक क्षेत्र में कार्य करने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों को अधिकारियों से जोड़ने के लिए संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ० अरशद रईस ने बताया कि , जिले के इंटर कॉलेज तथा महाविद्यालयों में वृक्षारोपण अभियान से विद्यार्थियों अध्यापकों व अभिभावकों को जोड़ने के लिए अभियान शुरू किया गया है।गायत्री परिजन सूर्य प्रताप त्रिपाठी व गौ सेवक जगदीश मिश्र ने बताया कि , अन्य सामाजिक व धार्मिक संगठनों के सहयोग से वृक्षारोपण अभियान को गति देने के लिए समन्वय व संवाद स्थापित किया जा रहा है।आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से संविधान विशेषज्ञ अनिल त्रिपाठी एडवोकेट , समाजसेवी उमेश चंद्र मिश्र , वैष्णवी मिश्र , संघ विचारक अर्जुन कुमार दिलीप , किसान समन्वयक शिव कुमार , गायत्री परिजन राम कृपाल शुक्ला , प्रवक्ता डॉ० पंकज श्रीवास्तव , पर्यावरण विद संजय श्रीवास्तव , सुरेंद्र गिरी , उपप्रभागीय बनाधिकारी घनश्याम शुक्ला , वन दरोगा अजय दीप श्रीवास्तव , पर्यावरण विद राकेश चंद्र श्रीवास्तव , प्रधान सहायक राम महेश आदि लोग उपस्थित रहे।समापन अवसर पर वृक्षारोपण अभियान को गतिशील एवं प्रभावी बनाने का सामूहिक संकल्प भी लिया गया।
-
पर्यावरण एवं वृक्षारोपण समिति मुख्यालय बैठक में वन एवं पर्यावरण मंत्री से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में विभागीय अधिकारियों ने किया संवाद