रिपोर्ट– प्रदेश संवाददाता, पत्रकार अतुल कुमार तिवारी
बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़, BBN

जौनपुर।
प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल जौनपुर की एलकेजी (LKG) की होनहार छात्रा आरुषि चौधरी ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 800 में से 796 अंक (99.5%) प्राप्त कर सर्वोच्च ‘A1’ ग्रेड हासिल किया है।

इस असाधारण उपलब्धि पर समाजसेवी डॉ. दिवाकर मौर्या (जिला कोषाध्यक्ष ‘कांग्रेस पार्टी जौनपुर’) एवं समाजसेवी अतुल कुमार तिवारी ‘बुद्धिमान’ (प्रदेश संगठन मंत्री ‘अखिल भारतीय हिन्दू सेवा दल’ उ.प्र.) तथा इत्यादि शुभचिंतकों व सामाजिक लोगों ने नन्ही आरुषि और उनके माता-पिता (श्री अविनाश कुमार चौधरी व श्रीमती मनीषा चौधरी) को हार्दिक बधाई व शुभकामनायें दी है।
बच्ची का उत्साहवर्धन करते हुए समाजसेवीयों ने कहा, “इतनी छोटी सी उम्र में आरुषि का यह उत्कृष्ट प्रदर्शन हमारे जनपद के लिए गौरव की बात है। यह शानदार सफलता क्षेत्र के अन्य बच्चों और अभिभावकों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। बच्चों की मजबूत बुनियादी शिक्षा ही उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखती है।” उन्होंने आरुषि के निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहने की कामना की है।





